मुजफ्फरनगर। माँ पीताम्बरा देवी के जन्मोत्सव पर मन्त्री कपिल देव अग्रवाल एवं अध्यक्षा नगर पालिका श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप को माँ पीताम्बरा का चित्र एवं गीतापाठ की पत्रिका भेंट की गई।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञाना नन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग में बताया की भगवताचार्य पंडित कृष्णानन्द जी एवं पं संजय मिश्रा के सानिध्य में रेलवे स्टेशन के सामने गली में प्राचीन शिव मन्दिर के हाॅल मे माता पीताम्बरा देवी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मां का फूलों का श्रृंगार, गीता पाठ एवं भजन संध्या का अति सुंदर कार्यक्रम हुआ। जिसमें मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल , अध्यक्षा नगर पालिका श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता संजय गर्ग तथा नगर के काफी संख्या मे गणमान्य सम्मानित जनों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के अध्यक्ष कमल गोयल, सचिव अतुल गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह द्वारा मंत्री जी को गीतापाठ पुस्तक भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा गरिमा गोयल द्वारा श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप जी का पटका पहनाकर का स्वागत किया*। पंडित कृष्णानन्द जी द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियो को माँ पीताम्बरा का चित्र भेंट किया। तत्पश्चात सर्वप्रथम गणेश वंदना, सरस्वती वन्दना, ओम भगवते वासुदेवाय का जाप,अष्टादश श्लोकी ,कृष्ण कृपा अमृत का पाठ भाव पूर्वक कराया गया।तत्पश्चात भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायको अजय करूणा,राजेश वर्मा, संजय अरोरा, ज्योति मिश्रा, महेंद्र रावत,गरिमा गोयल तथा महिला मैत्रीमण्डल आदि के भजनो पर उपस्थित सभी सनातन प्रेमी श्रद्धालु भाव विभोर होकर करतल ध्वनि के साथ तथा पीताम्बरा माता की जय जयकार करते हुए झूम/नाच उठे। कार्यक्रम के अंत में मन्त्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत भजन *मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है को खचाखच भरे मन्दिर हाॅल मे उपस्थित श्रद्धालुओ ने बहुत ही भक्ति भाव से सुना तथा सभी श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे सराबोर हो गये।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कमल गोयल,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विजय शुक्ला, विमल प्रताप, विपिन गुप्ता, राजन गोयल, राधा,नमन मिश्रा, पंडित संजय जी, राज कुमारी,अल्का गोयल, पूनम, मधु, मोहिनी गुप्ता, सुनीता (कशिश),परणिता,महेंद्र रावत, गरिमा गोयल,पंकज गर्ग,धुर्व एवं काफी संख्या मे मातृशक्ति सहित सैकड़ो श्रद्धालुओ का सहयोग रहा। कार्यक्रम के विश्राम पर भोग प्रसाद एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।