हापुड़। एक गांव में नागिन के भय से ग्रामीणों की दीपावली की खुशियां काफूर हो गई हैं। 8 दिनों से जानलेवा नागिन को पकड़ने में लगा वन विभाग विफल है। नागिन के भय से 6 से अधिक परिवार पलायन कर गए हैं। नागिन के खौफ से गांव के लोग खौफ में हैं। थाना बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर गांव में सांप के डसने से महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी है। दंपती का भी उपचार चल रहा है। शुक्रवार को मृतका की जेठानी को भी सांप ने डस लिया था। अब शनिवार को खेत पर गए किसान को भी सांप ने डस लिया है। वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 17

