Skip to main content

TR NEWS UP-UK

माँ लक्ष्मी की कृपा से इनकी चमकेगी किस्मत, पंचांग एवं राशिफल

*आज का पंचांग राशिफल*
17-मई-2024 दिन *शुक्रवार* विक्रम संवत 2081(ग्रीष्म ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:29 सूर्यास्त 19:01 सूर्य- राशि (वृषभ) उत्तरायण*

मित्रों आज *वैशाख माह के शुक्ल पक्ष* कि *नवमी 08:51/दसमीं* तिथि है आज का नक्षत्र *पूर्वाफाल्गुनी* है आज चन्द्रमा *सिंह* राशि में है आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दूध* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 10:30 से 12:00* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे *एकादशी (मोहिनी एकादशी) व्रत 19 मई दिन रविवार को रहेगा!*

*प्रदोष व्रत सोमवार को रहेगा!*
*शुक्र व गुरू अस्त चल रहे हैं!*_____________________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज कामकाज में पूरी सक्रियता और सहभागिता दिखानी होगी। प्रियजनों से कुछ बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। नकारात्मक बातें आपके मन को परेशान करेंगे। आपको अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान के कैरियर को लेकर भावी लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतरीन बन रही है। इसलिए आपके कार्य आसानी से संपन्न होते जाएंगे।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। अनावश्यक खर्च को लेकर सचेत रहें। विरोधी अपनी योजनाओं में असफल होंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। आप अपनी जीवनशैली को पहले से बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य करेंगे। आप एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो आपको अद्भुत लाभ होगा। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। जो जैसा सोचता है उसको वैसा ही सामने भी नजर आता है। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-रिश्तों को निभाने के मामले में आप सबसे बेहतर माने जाएंगे। इस खूबी को समय के साथ और बेहतर बनाएं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर धन खर्च करेंगे। आपकी कार्यशैली और दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। धन संबंधी मुश्किलें आपकी हल हो सकती है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-आप कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। कुछ सकारात्मक बदलाव करके दिन को बेहतर बना सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। किसी भी परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। गुस्सा करना समस्याओं को और बढ़ाएगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जिनका आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आजकल आपके घर में किसी शुभ, मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो रही है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। जिस काम में आप अभी व्यस्त हैं उसे बीच में रोकने की कोशिश नहीं करें। प्रेम संबंधों में आज मजबूती महसूस करेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आप पर नई जिम्‍मेदारी आने से व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच विचार करना आवश्यक है। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज के दिन भी किसी बड़े बहन-भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-सहयोगियों के साथ तालमेल की कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में अचानक भय उत्पन्न हो सकता है। मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। सरकारी कामों में हस्ताक्षर करते समय जल्दबाजी ना करें।

मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):- आपको झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करके अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-किसी कारण मन में व्याकुलता रहेगी। आज के दिन आप शांत रहकर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। धन संबंधी लाभ रहेगा। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट अथवा बातचीत से आपका मन प्रसन्न होगा। बिना किसी विशेष कारण के यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं तो प्रोग्राम कैंसिल करना उचित रहेगा। भाइयों और दोस्तों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा। आपके कुछ खास आपको चिंता दे सकते हैं।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-घर में संबंधियों का आगमन होगा। तथा आपसी मेल-मिलाप पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा व आनंदित बनाकर रखेगा। यदि काम से संबंधित बातों में प्रगति नहीं दिख रही है तो थोड़ा संयम और इच्छा शक्ति बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आपको अपने काम करने के तौर-तरीके में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *