लखनऊ । एक महिला पुलिस कर्मी के साथ गंदी बात करने के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है
सूत्रों के अनुसार कृष्णानगर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र दुबे के खिलाफ डीसीपी दक्षिण तेज स्वरूप से शिकायत की थी। उसका आरोप है कि इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही की हमराही के तौर पर ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान कई बार गलत बातें की। विरोध करने पर सिपाही को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगे।एडिशनल इंस्पेक्टर पर लगे गम्भीर आरोपों की जांच डीसीपी ने विशाखा कमेटी को सौंपी थी। जो अभी चल रही है। वहीं, मंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने एडिशनल इंस्पेक्टर कृष्णानगर कैलाश चंद्र दुबे से चार्ज वापस लेकर उन्हें पश्चिम जोन से सम्बद्ध कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 17

