Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महिला संबंधित अपराधों के लिए छह क्विक रिस्पांस टीमें गठित

 मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं निस्तारण हेतु किया गया 06 क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) का गठन। टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

 

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा प्रतिदिन पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की जाती है। जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु प्रयास किये जाते हैं। महोदय द्वारा जनसुवाई के दौरान आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को गम्भीरतापूर्वक लिया जाता है तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाता है। इस कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में महिला सम्बन्धी अपराध तथा घरेलू हिंसा पर त्वरित कार्यवाही हेतु महिला निरीक्षक व उपनिरीक्षक के नेतृत्व में 06 क्विक रिस्पांस टीमों (महिला विंग) का गठन किया गया है जिनकी प्रतिदिन की कार्यवाही की निगरानी व समीक्षा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय की जा रही है। गठित टीम द्वारा पुलिस कार्यालय में आने वाले महिलाओं के प्रति अपराध तथा घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की प्राथमिकता के आधार पर त्वरित मौके पर जाकर जांच की जाती है तथा शीघ्र निस्तारण हेतु प्रयास किया जाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *