Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महिला द्वारा प्रताडित करने व धर्म परिवर्तन करने सम्बन्धित विडियो पर पुलिस बोली

मुजफ्फरनगर । महिला द्वारा प्रताडित करने व धर्म परिवर्तन करने सम्बन्धित वीडियो पर पुलिस ने सफाई दी है। 

अवगत कराना है सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर थानाक्षेत्र मीरापुर निवासी एक महिला की विडियो प्रसारित हो रही है जिसमें महिला द्वारा प्रताडित करने व धर्म परिवर्तन करने सम्बन्धित बातें कही जा रही है। उपरोक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है दिनांक 19.08.2024 को थानाक्षेत्र मीरापुर के अन्तर्गत योगमाया मन्दिर में तीन लोगों के द्वारा मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने की घटना कारित की गयी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है तथा थाना मीरापुर पुलिस दवारा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। महिला द्वारा मन्दिर के पुजारी से मारपीट की घटना में शामिल अपने पति, जेठ व भतीजे को बचाने व दबाव बनाने के उद्देश्य से वीडियो प्रसारित की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *