Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महिला थाना प्रभारी की रील वायरल होते ही जगे अफसर

रीवा। एक महिला थाना प्रभारी द्वारा थाने के अंदर बनाई गई एक रोमांटिक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी होने के बाद अधिकारी जागे।

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा। वायरल हो रहा वीडियो रीवा जिले के सगरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का है, जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं। थाना प्रभारी ने थाने के अंदर अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित फिल्म स्टार आरजू मूवी के रोमांटिक गाने-तेरे दिल में हम आ गए..झूठा, पर वीडियो बनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में या विभाग से संबंधित किसी भी वस्तु का उपयोग कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *