मुजफ्फरनगर । चरथावल खुसरोपुर रजवाहे में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव मौके पर पहुँची चरथावल पुलिस ने रजवाहे से महिला के शव को निकलवा कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महिला के सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। उसकी हत्या कर शव वहां फेंके जाने की आशंका है।
चरथावल पुलिस के अनुसार अज्ञात महिला के शव की अभी कोई पहचान नहीं हुई है। जिस किसी को भी इस महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो या कही से मिले वो चरथावल पुलिस को कॉल कर आवश्यक जानकारी दें।
*ध्यान रहें जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा*
*संपर्क सूत्र—9454404063*
Author: Taja Report
Post Views: 15


