मथुरा। वृंदावन में महिलाओं ने एक साधु की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आक्रोशित महिलाएं कमरे से खींचकर साधु को बाहर ले गईं। वहां लात-घूसों से पीटा।
महिलाओं का कहना है कि बाबा विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था। आरोप है कि बाबा ने करीब 100 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। फिर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से कई महिलाएं शिकायत नहीं कर पाईं।
Author: Taja Report
Views: 93


