मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर शहर में शिवचौक, अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी और तमाम शिवालयों पर सुबह से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की।
महाशिवरात्रि की धूम के बीच प्रतिवर्ष की तुलना में इस बार कावड़ यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कावड़ यात्रा का केंद्र जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चौक की परिक्रमा कर अपने गंतव्यों की ओर भोलेनाथ के उद्घोष के साथ रवाना हो रहे हैं। शिव भक्त, जनपद की हृदयस्थली शिव चौक पर भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने हेतु शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। अनंतेश्वर महादेव मंदिर पर भक्त जलाभिषेक करते रहे।
Author: Taja Report
Views: 25


