Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महामना मदन मोहन मालवीय को नमन एवं माल्यार्पण किया

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता अभियान पर महामना मदन मोहन मालवीय को नमन एवं माल्यार्पण किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 12, 13 व 14 अगस्त 2024 को पूरे प्रदेश में जगह-जगह स्वच्छता कार्यक्रम का अभियान चलाया जा रहा है I इसी के संदर्भ में आज मुजफ्फरनगर में मालवीय चौक पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद एवं भारतरत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा की गंगाजल से साफ-सफाई करके उनको नमन किया एवं उन्हें माल्यार्पण किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जगदीश पांचाल, मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, सभासद रितु त्यागी, सभासद हिमांशु कौशिक, कार्यक्रम प्रभारी पंकज शर्मा,योगेंद्र कुमार, सुभाष राणा, ठाकुर धर्मपाल, हर्षवर्धन, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुंडीर, आदेश गौतम, अंजनी शर्मा, राकेश शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *