प्रयागराज। महाकुंभ में सेक्टर 19 के शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में भीषण आग लग गई। सैकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठा नजर आया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो सौ शिविर आग में जलकर खाक हो गये। कई शिविरों में सिलेंडर फटने से तेज धमाके हुए। आग में शिविरों का सामान खाक हो गया। सीएम योगी ने घटनास्थल का मुआयना किया। आग लगने से हुए नुकसान का भी लिया जायजा , लोगो से भी जानकारी ली। 
आग लगने के बाद पुल के ऊपर ट्रैफिक रोक दिया गया। तेजी से आग फैलती देख कई फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और युद्ध स्तर पर आग बुझाने का कार्य किया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग गीता प्रेस के टेंट से शुरू हुई।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे लगी। बताया जा रहा है कि आग ने कई टेंट को अपनी जद में लिया है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जिले के तमाम अफसर और NDRF भी मौके पर पहुँच गए। जल्द ही आग पर काबू होने के कारण आग को फैलने से बचा लिया गया। दमकल विभाग की सक्रियता की तारीफ की जा रही है ।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फ़ोन पर आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। कुशल फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं ,कोई घायल नहीं हुआ है। 

