मसूरी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की अनुमति न लेने पर मसूरी के नौ होटल बंद करा इन होटलों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। इस कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बगैर अनुमति चल रहे 27 होटलों को पीसीबी की ओर से पूर्व में नोटिस भेजे गए थे। इनमें से नौ होटल ही वर्तमान में संचालित हो रहे थे। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डा. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि बीते वर्ष एनजीटी के निर्देश के बाद मसूरी के होटलों का निरीक्षण में पाया गया कि मसूरी के होटल 27 मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। पीसीबी ने नौ होटल को नोटिस देकर अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे। होटल संचालन में पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा था। कई बार नोटिस देने के बाद भी होटल स्वामियों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

