देहरादून । हिमालयन इंस्टीट्यूट से मरीज को ले जा रही एंबुलेंस के हादसे में 12 साल के बेटे के साथ मां की मौत हो गई । चार लोग घायल हो गए है।
सूत्रों के अनुसार हादसा दिनेशपुर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि देहरादून से एक एम्बुलेंस महिला मरीज को लेकर नवाबगंज बरेली जा रही थी। इस दौरान ग्राम जाफरपुर के पास एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला और उसके पुत्र की मौत गो गई। जबकि एम्बुलेंस में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका और उसके बेटे के शव को अपने कब्जे में लिया।
Author: Taja Report
Post Views: 13

