Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मनोज पुंडीर को उत्तर प्रदेश क्रिकेट अंपायरिंग समिति के चेयरमैन बने

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर को उत्तर प्रदेश क्रिकेट अंपायरिंग समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।आज कानपुर में प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक सभा मे अन्य समितियों के साथ इस महत्वपूर्ण स्टैंडिंग समिति की भी घोषणा की गई।

पूर्व में वर्ष 2016 से 2019 तक बी सी सी आई की अंपायर सब कमिटी के सदस्य भी रह चुके मनोज को दूसरी बार प्रदेश अंपायर समिति का चेयरमैन का दायित्व देकर यहां के अंपायर स्कोरर्स को निखारने के काम सौंपा गया है। इससे पूर्व 2019 से 2022 तक वे इस पद पर रहे।उनके जिम्मे प्रदेश में अंपायरिंग और स्कोरिंग की प्रतिभाओं को खोजने और आगे बढ़ाने और ऑफिशल्स की पोस्टिंग का कार्य देखने का होगा।उनके साथ बी सी सी आई अंपायर अनुराग राठौर,विजय शर्मा और अखिलेश त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है।

मूलतः शामली जिले के ग्राम हरड़ फतेहपुर के रहने वाले मनोज पुंडीर मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी में पिछले 40 से भी ज्यादा वर्षों से रह रहे है। क्रिकेट के हरेक क्षेत्र में उन्हें अनुभव प्राप्त है।उनका प्रोफाइल उपलब्धियों से भरा हुआ है। एस डी कॉलेज से 1989 में एम एस सी इलेक्ट्रॉनिक्स से की उत्तीर्ण की।कॉलेज क्रिकेट में अच्छे क्रिकेटर होने के कारण आल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया पर बाद में प्रबंधन के साथ जुड़ गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में आब्जर्वर ,और कई एक दिवसीय अंतरराष्टीय मैच ,टी 20 मैच कराने के लंबे अनुभव के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर मनोज पुंडीर रहे है।हाल ही में ग्रीन पार्क में हुए ऐतेहासिक टेस्ट मैच में भी वे क्रिकेट आपरेशन और तकनीकी प्रमुख रहे। पिछले माह लखनऊ में हुई यु पी टी 20 के दूसरे सत्र के आयोजन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पहले 2019 से 2022 तक वे यु पी सी ए की अपैक्स कौंसिल के मेम्बर भी रहे।2009 में बी सी सी आई लेवल वन कोचिंग परीक्षा भी उन्होंने उत्तीर्ण की  । बी सी सी आई में ही 2015 में डेटा मैनेजमेंट समिति में 2 वर्ष अपनी सेवा दी फिर 3 साल तक बी सी सी आई की अंपायर सब कमिटी में सदस्य रहे। लखनऊ के एकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए अनेक मैच में वे वेन्यू डायरेक्टर रहे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ,उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह,इंदर माथुर योगेंद्र मलिक ,संजय शर्मा ,ओमदेब सिंह,विकास राठी रोहित आदि ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *