Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मध्य प्रदेश के रायसेन में बड़ा हादसा, डांस कर रहे बारातियों पर चढ़ा ट्रक, 6 की मौत, कई घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार की रात एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे डांस कर रहे बारातियों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। टक्कर के बाद बारातियों के लाश के चिथड़े उड़ गए।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची व मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल और सुल्तानपुर के अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। इलाके में जाम लग गया है। बताया गया है कि यह बारात रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के होशंगाबाद से आई थी। बाराती सड़क के किनारे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कई बारातियों को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गई। भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने बताया कि ट्रेक के बेकाबू होने से यह हादसा हुआ। 6 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। ट्रक का ड्राइवर फरार है, वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *