मेरठ। मुजफ्फरनगर की खतौली के आरएलडी विधायक मदन भैया के खिलाफ पुलिस द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। खेकडा थाना क्षेत्र के गांव अहमद नगर सचिवालय में बिना अनुमति के जनसभा करने के मामले को लेकर खतौली विधायक मदन भैया समेत 100 से भी अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गांव अहमद नगर सचिवालय के भीतर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित सभा में मदन भैया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
Author: Taja Report
Views: 20


