मथुरा। आगरा रेल मंडल में मथुरा में वृंदावन और अझई के बीच में रात करीब 9 बजे कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया। तत्काल रेलवे के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली ट्रेनों को जहां की तहां रोक दिया गया। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशास्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मालगाड़ी में भरा कोयला ट्रैक पर फैल गया है। कई ओएचई खंभे टूट गए हैं। अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया है। ट्रैक को दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 11


