मुजफ्फरनगर । सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि मतगणना में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। गड़बड़ी हुई तो विरोध किया जाएगा। गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक बोले हर विधानसभा में जीत कर संसद पहुंचेंगे। उन्होंने एग्जिट पोल को फर्जी बताया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गठबंधन के सभी नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान, सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 32