Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मतगणना के लिए प्रशासन तैयार, एडीएम ने दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर । एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड पर 4 जून को कूकड़ा नवीन मंडी में होने वाली मतगणना हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार द्वारा सभी मतगणना कार्मिक ,माइक्रो आब्जर्वर , मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और मतगणना से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक मतगणना के कार्य को निष्पक्षता पूर्वक सकुशल सम्पन्न करायेगे। प्रशिक्षण में ई0वी0एम0 से शील खोलने, बैटरी चैक करने, वी0वी0 पैट पर्चियो की गणना आदि बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।  

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा कन्ट्रोल यूनिट का मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करते हुए मतगणना सम्पन्न करानी है, इसका भी एस0डी0 पब्लिक स्कूल में पीपीटी के माध्यम से प्राजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होने बताया कि मतो की गिनती हेतु मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जायेगी।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा , जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *