मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में कल उनके सरकारी आवास पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 170वीं बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मण्डी शुल्क को न्यूनतम करने के बाद भी राजस्व संग्रह में व्यापारीयो का मण्डियों मे योगदान अच्छा है।
मण्डी समिति में खाद्य तेलों पर यूजर चार्ज लिए जाने की व्यवस्था है। व्यापारियों के हित में इसे समाप्त किया जाना चाहिए। यदि कोई व्यापारी वर्ष भर में मण्डी की दुकान से जितने मूल्य के खाद्य तेलों का व्यापार करे, न्यूनतम उतने ही मूल्य के कृषि उत्पाद, जिन पर मण्डी शुल्क या यूजर चार्ज लिया जाता है, का भी व्यापार करे तो उनसे खाद्य तेल पर यूजर चार्ज न लिया जाए। दी गुड खाण्डसारी और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि एसोसिएशन के प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई।
व्यापारी नेता संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी व्यापार संघ ने खाद्य तेलों पर युजर चार्ज सम्पात करने के लिए हृदय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक विशेष मांग की मंडी समिति के प्रतिष्ठानों का स्वामित्व भी व्यापारियों को होना चाहिए।

