Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन

मणिपुर। राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया है. मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया गया है, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति शासन के संबंध में अधिसूचना जारी की है. एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नया मुख्यमंत्री का इंतजार था, इस बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है.बता दें कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया था जब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव आने वाला था. राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई.

राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार लिया जाता है, जब राज्य सरकार इस संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है. बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी और सांसद संबित पात्रा इस दिनों मणिपुर दौरे पर हैं और बुधवार को (12 फरवरी 2025) को उन्होंने 24 घंटे से भी कम समय में दो बार मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले एन. बिरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. एन बिरेन सिंह को राज्य में जातीय संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *