मुजफ्फरनगर 22 सितंबर। कल 23 सितंबर को भोपा रोड़ ग्राम मखियाली में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा तथा इस शिविर का उद्घाटन नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा 10 बजे किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि क्षेत्र की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं की 63 प्रकार की जांच की जाएगी और उपचार कराया जाएगा। प्रमुख जांच में शुगर, हीमोग्लोबिन, TLC, DLC, एड्स, मलेरिया, डेंगू, ब्लड प्रेशर, लिवर, किडनी आदि सम्मिलित हैं।
ये सभी टेस्ट और उपचार निशुल्क किया जाएगा। मंत्री कपिल देव ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्त बुजुर्ग महिलाओं से आह्वान किया है कि वे इस कैम्प में पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ लें।
Author: Taja Report
Views: 13


