लखनऊ। काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो-मंजिला इमारत में आग लगने और सिलिंडर में धमाके के बाद पांच लोगों की मौत हो गई।
ज्वाइंट सीपी (पुलिस) उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड में मंगलवार देर रात 48 वर्षीय मुशीर के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैली तो कमरे में रखा सिलेंडर उसकी चपेट में आने के कारण तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार ढह गई। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी के लोग किसी तरह से बाहर निकले। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 20

