मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चौराहे पर एन एच 58 पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
घने कोहरे के कारण तेज़ रफ़्तार ट्रक भैसा बोगी से टकराया। भैंसा बोगी को टक्कर मार डिवाइडर पार करते हुए ई रिक्शाओं को कुचला। ई रिक्शा चालकों ने बामुश्किल बचाई जान, कुछ चोटिल हो गए। गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने वाहनों को रोककर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
Author: Taja Report
Post Views: 17

