Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंदिर में खून के छींटे मिलने के बाद पहुंची पुलिस

मुज़फ्फरनगर। गांव रोनी हरजी पुर में शिव मंदिर व हनुमान मंदिर में खून के छींटे मिले है। भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा को ग्रामीणों ने किया सूचित मौके पर पहुच कर भाकियू नेता ने पुलिस को दी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

गांव रोनी हरजीपुर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मंदिर पर पहुंचकर भगवान के मूर्तियों के सामने जो शीसे लगा था उसे तोड़ने का काम किया और खून के छींटे मूर्तियों पर लगाने का काम किया गया। ग्राम वासियों ने भारतीय किसान यूनियन के नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा को सूचना दी। विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सारी स्थिति से अवगत कराया। मौके पर बिरालसी चौकी इंचार्ज जय किशोर कुमार चरथावल कोतवाल जसवीर सिंह सीओ सदर राजू साव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम व बीटीएस उठाने वाली टीम ने भी साथ लेकर गांव के मंदिर पर पूरी टीम पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ सदर ने कहा कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। विकास शर्मा ने कहा कि सभी ग्राम वासियों की तरफ से पुलिस से अपील है कि इस घटना को पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द खुलासा करे ताकि जिसने भी यह काम किया है उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई हो सके इस मौके पर सैकड़ोग्राम वासी मौजूद रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *