मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मन्दिरों को टार्गेट करके चोरी करने वाले चोर को को चोरी किये हुए 2350 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मन्दिरों को टार्गेट करके चोरी करने वाले अभियुक्त रत्नेश पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी 771/1बी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर गिरफ्तार किया गया है। प0 धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा निवासी जाट कालोनी शिव मन्दिर थाना सिविल लाईन ने अवगत कराया कि शिव मन्दिर जाट कालोनी मे चोरी हो गयी है। । इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा संज्ञात लेते हुए मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त रत्नेश पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी 771/1बी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय चोरी किये हुए रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त रत्नेश उपरोक्त की FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि करीब 10-12 दिन पूर्व भी मेरे द्वारा शनि देव मन्दिर वहलना चौक मेरठ रोड में भी चौरी की थी मेरे द्वारा दानपात्र को कम्बल मे लपेट कर चोरी किया था। दानपात्र को मेरे द्वारा जंगल मे ले जाकर तोडा गया जिसमे मुझे 3540 रूपये मिले थे। आज बरामद पैसो में से 2000/- रूपये शनिदेव मन्दिर मे चोरी की थी उसके है तथा और जो यह बाकी के 230 रूपये मेरे से मिले हैं यह आज मेरे द्वारा शिव मन्दिर जाट कालोनी थाना सिविल लाईन में चोरी की है उसके है अभियुक्त की निशादेही पर थाना पुलिस द्वारा शनिदेव मन्दिर से चोरी किये कम्बल को बरामद किया गया।


