Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री शहर और जिले की समस्याओं पर शुक्रवार को करेंगे अफसरों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास को गति देने और जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए मंत्री कपिल देव ने डीएम सहित जिले के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल (शुक्रवार) को नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला स्तर के सभी अधिकारियों की बैठक लेंगे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में सायं 4 बजे आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी, चेयरपर्सन नगर पालिका, उपाध्यक्ष व सचिव विकास प्राधिकरण समेत पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नगर पालिका, डूडा, विद्युत विभाग आदि के प्रमुख अधिकारियों को सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया है।

गुरूवार को मंत्री कपिल देव एक्शन मोड में नजर आये। उन्होंने जनहित से जुड़ी सरकार की योजनाओं और क्षेत्र की विकास योजनाओं को गति दिये जाने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को एक साथ तलब किया है। नगर क्षेत्र में जुडी अविकसित कॉलोनियों और शहर में बिजली, सड़क, ड्रेनजे-सीवरेज, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यकरण, पानी, साफ-सफाई, अतिक्रमण, पथ-प्रकाश, जाम आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। मंत्री कपिल देव ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विचार के लिए इस बैठक को बुलाया है।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और उसके साथ-साथ जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार ला रही है। विकास योजनाओं या जनता से जुडे किसी भी मुद्दे पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया है कि यदि किसी क्षेत्रवासी का इस बैठक के संबंध में कोई सुझाव है तो हमारे ऑफिस के नंबरों (9897302652, 9457691467) पर व्हाट्सएप भेज सकते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *