Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री कपिल देव ने उन्नाव में किया युवा सम्मेलन को संबोधित

उन्नाव। लोकसभा युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनाने के लिए  नरेन्द्र मोदी  को पुनः प्रधानमंत्री बनाएं।

उन्नाव लोकसभा की पुरवा विधानसभा में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुजफ्फरनगर जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  व प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में चल रही केंद्र व प्रदेश की सरकार में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके विभाग, कौशल विकास के द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जा रहे है।

जनसभा से आह्वान करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी  साक्षी महाराज  को भारी मतों से विजयी बनाने एवं भारत को दुनिया को महाशक्ति बनाने के लिए शेष 5 दिन भरपूर परिश्रम करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *