Taja Report

मंत्री कपिल देव के घर पास हुई चेन लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर।नई मंडी क्षेत्र में चुनौती बनी घटना में थाना नई मंडी पुलिस व एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।यह सच है कि पुलिस को चुनौती देने वाला बहुत ज्यादा लंबे समय तक पुलिस से छुप कर नहीं रह सकते और नई मंडी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी तप्रता दिखाते हुए पुलिस टीम ने अपराधीयों को बेनकाब कर ही देती है। नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र व गांधीनगर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार व उ0नि0 अनिल कुमार तोमर,उ0नि0 संजय सिंह वे एसओजी में उ0नि0 मोहित चौधरी उ0नि0 अखिल चौधरी,उ0नि0 अजय गौड,है0का0 कपिल तेवतिया,है0का0 अमरदीप सिरोही,है0का0 राजीव भारद्वाज,है0का0 जितेन्द्र त्यागी,का0 रवि राणा,का0 ललित पायल व थाना नई मंडी टीम के है0का0 योगेश कुमार, है0का0 सोनवीर सिंह,का0हिमांशु,का0कुलदीप,का0 पिंयाक कुमार थाना,का0 लोकेन्द्र,है0का0 तेजवीर सिंह,है0का0 जयवीर सिंह,है0का0 राहुल सिरोह सर्विन्स लांस ने मंडी क्षेत्र में हुई घटना का अनावरण करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है और पुलिस की संयुक्त टीम ने दिखाया है कि किस प्रकार अपराधियों को सबक सिखाया जाता है और इससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति आम जनता में विश्वास बड़ा है नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल एवं गांधीनगर चौकी प्रभारी राहुल कुमार वे एसओजी की टीम ने बड़ी लगन एवं निष्ठा के साथ भाग दौड़ करते हुए इस केस को खोलकर सभी के सामने वास्तविक अपराधियों को गिरफ्तार ही नहीं किया बल्कि मुठभेड़ में सबक सिखा कर जेल भेजा और इससे अन्य अपराध करने वालों को भी इबरत हासिल करनी चाहिए।नई मंडी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र व गांधीनगर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार व उ0नि0 अनिल कुमार तोमर,उ0नि0 संजय सिंह वे एसओजी में उ0नि0 मोहित चौधरी उ0नि0 अखिल चौधरी,उ0नि0 अजय गौड,है0का0 कपिल तेवतिया,है0का0 अमरदीप सिरोही,है0का0 राजीव भारद्वाज,है0का0 जितेन्द्र त्यागी,का0 रवि राणा,का0 ललित पायल व थाना नई मंडी टीम के है0का0 योगेश कुमार, है0का0 सोनवीर सिंह,का0हिमांशु,का0कुलदीप,का0 पिंयाक कुमार थाना,का0 लोकेन्द्र,है0का0 तेजवीर सिंह,है0का0 जयवीर सिंह,है0का0 राहुल सिरोह सर्विन्स लांस टीम ने चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर अभियुक्तगण घायल कर गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी चेन व लॉकेट (पीली धातु), अवैध शस्त्र व मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।पकड़े गए शातिर अभियुक्त बताई जा रहे हैं जिनके खिलाफ करीब दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं थाना नई मंडी पुलिस एसओजी की सँयुक्त टीम की यह बड़ा और सराहनीय गुडवर्क कहा जा सकता है।अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्येवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्ड़ी दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में आज थाना नई मण्डी पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम द्वारा चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ कूकड़ी मार्ग पर 02 शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लूटी गयी चैन व लॉकेट(पीली-धातु), अवैध शस्त्र तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाहीकी जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.10.2024 को वादिया द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा उनके गले पर झपट्टा मारकर उनके साथ चैन स्नैचिंग की घटना कारित की गयी है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 485/2024 धारा 304 बीएनस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।। गठित पुलिस टीम आज दिनांक 22.10.2024 को बिलासपुर कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर कर रही थी इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को तीव्रगति से मोडकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाश होने का शक होने पर मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवारो के द्वारा मोटरसाइकिल को ग्राम कूकडी मार्ग पर मोड दिया गया तथा तीव्र गति से भागने लगे। तीव्रगति होने के कारण अभियुक्तगण की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाइकिल को वही छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का घेराव किया गया। अपने आप को घिरा देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी चैन व लॉकेट (पीली धातु) अवैध शस्त्र तथा मोटरसाइकिल बरामद की गयी। थाना नई मण्ड़ी पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 309(4) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम सलमान उर्फ मामा उर्फ राजा पुत्र रसीद निवासी ताहिर वाली गली पीएनबी बैं के पीछे इन्चौली थाना इन्चौली, मेरठ व नदीम उर्फ गुड्डू पुत्र अय्यूब निवास मजीदनगर मेवगढी थाना लिसाडी गेट, मेरठ हैं।पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से 01 चैन (पीली धातु)( मु0अ0सं0 485/24 धारा 304/309(4) बी0एन0एस0 थाना नई मण्ड़ी से सम्बन्धित) व 01 लॉकेट (पीली धातु)( मु0अ0सं0 485/24 धारा 304/309(4) बी0एन0एस0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित) व 02 अवैध तमंचे 315 बोर व 03 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *