Taja Report

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिक्षकों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर विकास भवन, मुजफ्फरनगर के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 50 शिक्षक जिनमें 34 महिला शिक्षिकाएं एवं 16 पुरुष शिक्षक तथा तीन SRG एवं माध्यमिक शिक्षा से 05 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा, अध्यक्ष, जिला पंचायत, वीरपाल निर्वाल, अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।  मंत्री द्वारा अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने सजीव प्रसारण में की गई घोषणा बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों हेतु मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की प्रशंसा की गई तथा विगत 8 वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किए जाने, विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापना, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं, केजीबीवी में अध्ययनरत बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाएं एवं छात्र एवं शिक्षकों के हित में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाओं की सराहना की गई।अपराह्न 4:00 से 5:00 बजे तक लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री योगी आदित्यनाथ जी का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखा और सुना गया। कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर उपस्थित जनपद के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को 5 सितंबर, 2025 शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति- पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक सुशील कुमार, अंकुर कुमार, अंकित कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर तथा एसआरजी का विशेष योगदान रहा।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet