Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मंडी से बाहर ना निकलने देने की मांगेराम त्यागी ने दी धमकी

मुजफ्फरनगर । गत दिवस एक टीवी डिबेट में विवाद के बाद एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर गुस्साए त्यागी भूमिहार समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को मंडी से बाहर निकलने ना देने की चेतावनी दे डाली।

त्यागी ने कल के विवाद में एससी एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे को लेकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सूत्रधार बताते हुए कहा कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को त्यागी समाज नई मंडी से बाहर नहीं निकलने देगा। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्तेदार गोपाल त्यागी की तरह हमें भी झूठे मामले में फंसाने की साजिश की जा रही है। मैं तो उस व्यक्ति को जानता भी नहीं जिसने मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कल तुलसी पार्क में टीवी डिबेट में बीजेपी और मांगे राम त्यागी समर्थक युवकों में बहस के बाद विवाद हो गया था और एक भाजपा कार्यकर्ता ने मांगे राम त्यागी पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *