Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंत्री अनिल कुमार ने यूपी बोर्ड के मेधावियों का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर । माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय परीक्षा 2024 में जनपद स्तर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को विकास भवन सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला मेरिट में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने हाईस्कूल के 10 विद्यार्थियों श्लोक सागर ,कुलदीप कुमार, वंश सिंघल,प्रियंका रानी, दीती बंसल, सुमैया खातून, कनिका, अंचल सैनी, दिव्यांशी शर्मा,शिवम तथा इंटरमीडिएट के 10 विद्यार्थियों देवांश कुमार, लक्ष्य कुमार, रिद्म सिंह, निधि, वंशिका, ज्योति, दिव्या सड्डालिया , वाशु, वंश कुमार, निशा को एक एक लैपटॉप, इक्कीस हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिट के 60000 से अधिक विद्यार्थी परिषदीय परीक्षा 2024 में सम्मिलित हुए थे, जिनमे से जिला मेरिट में स्थान बनाना एक सम्मानित व प्रशंसनीय कार्य है । मेरिट में स्थान बनाने के बाद प्रत्येक विद्यार्थी की अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप,धनराशि प्रदान कर सम्मानित करना एक सुखद पल है,प्रदेश सरकार देश के भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभा कभी संसाधन की मोहताज नही होती, आज के डिजिटल युग में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी बहुत आसानी से शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकते है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जो पढ़ेगा वो ही बढ़ेगा , हमारी सरकार ने नकल विहीन परीक्षा परिषदीय परीक्षा संपादित कराई , उन्होंने अभिभावकों से अपील भी की अधिक से अधिक सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाए।आज सभी राजकीय विद्यालय सभी संसाधनों से संपन्न है और विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति भी नियमित हो रही है।

नगरपालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता पिता और शिक्षकों का हमेशा सम्मान देना चाहिए।उनकी सफलता में माता पिता और शिक्षकों का अहम योगदान रहता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने कहा कि शासन के आज के अतुलनीय कार्यक्रम से जिले के सभी विद्यार्थी प्रेरित होंगे,प्रदेश सरकार ने बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का स्तर उन्नत कर शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन किए है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र त्यागी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर व शासन की माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

लखनऊ में हो रहे पुरुस्कार वितरण व विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को भी विद्यार्थियों ,अभिभावकों व शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ रणबीर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता, विनय यादव, आशीष द्विवेदी,,प्रवेंद्र दहिया,भारत शर्मा, अजय कुमार ,अभिषेक गर्ग आदि का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *