मुजफ्फरनगर । मीरापुर उपचुनाव के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शुकतीर्थ कार्यक्रम में एक विवाद उत्पन्न हो गया जब भाजपा के चार पूर्व विधायकों को मंच पर जाने से रोक दिया गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उनका सूची में नाम नहीं था, जिसके कारण उन्हें कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे पूर्व विधायक नाराज़ होकर वापस लौट गए। इसको लेकर पूर्व विधायक की सीओ भोपा रवि शंकर पांडेय से कहासुनी भी हुई। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
Author: Taja Report
Post Views: 18


