Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंगलौर और बद्रीनाथ सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को पटका

देहरादून । उत्तराखण्ड की दोनों सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन और बदरीनाथ सीट से पहली बार चुनाव लड़े लखपत बुटोला ने जीत हासिल की।

बुटोला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को 5095 मतों के अंतर से हरा दिया। बद्रीनाथ में शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बुटोलाबढ़त बनाने में कामयाब रहे। पंद्रह राउंड तक चली मतगणना में लखपत बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी को 5096 मतों के अंतर से हराया। बुटोला को 27696 व भंडारी को 22601 मत मिले। इस सीट पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2022 की मोदी लहर में बदरीनाथ सीट पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर उपचुनाव में बीजेपी के करतार भड़ाना को कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने 422 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

उत्तराखंड के ,मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस सपा प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 422 वोटों से विजयी रहे। करतार भड़ाना की एक और हार हुई।

कांग्रेस 31727

Bjp 31305

Bsp 19559

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *