*आज का पंचांग राशिफल*
21-मई-2024 दिन *मंगलवार* विक्रम संवत 2081(ग्रीष्म ऋतु) *(कालयुक्त संवत)* शकसंवत 1946 *सूर्योदय 05:27 सूर्यास्त 19:02 सूर्य- राशि (वृषभ) उत्तरायण*
*श्री भगवान नरसिंह जयंती आज!*
*श्रीछिन्नमस्तिका जयंती कल*
मित्रों आज *वैशाख माह के शुक्ल पक्ष* कि *त्रियोदशी17:50/चतुर्दशी* तिथि है आज का नक्षत्र *स्वाति* है आज चन्द्रमा *तुला* राशि में है आज दिशाशूल :- उत्तर दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *गुड* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 15:30 से 17:00* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे
*वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) श्री भगवान सत्यनारायण व्रत 23 मई दिन गुरूवार को रहेंगा!*
*शुक्र व गुरू अस्त चल रहे हैं!*_____________________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। आप किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। जिसमे घरवालों का सहयोग मिलेगा। मन में भावुकता रहेगी। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप आपकी किसी तीखी बात से कोई नाराज हो सकता है। बातचीत में अपने वाणी पर ध्यान देना जरुरी होगा। शत्रु आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यापार मे किसी नए कार्य का आरंभ करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आप में तनाव और क्रोध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उनकी गलतियों को दोस्ताना पूर्ण तरीके से ठीक करने की कोशिश करें। इससे स्थितियों में जल्दी सुधार आएगा। हनुमानजी की आराधना करें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-आज का दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। मन में नए-नए विचार बनेंगे। पुराने रुके हुए कार्यों को शिद्दत से पूरा करेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ दूरियां महसूस करेंगे। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। किसी बात को लेकर शक की स्थिति होने से रिश्तो में कुछ तनाव महसूस करेंगे।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी भी विषय पर बहस करने से परहेज रखें। मन में आलस्य के कारण बना बनाया कार्य विफल हो सकता है। खरीदारी करते समय सचेत रहें। व्यर्थ का सामान खरीदने से बचें। कुछ पुरानी योजनाएं भी फिर से गति पकड़ सकती हैं। संतान को आप किसी बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। नवीन कार्य के प्रति योजनाएं बनाएंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं। किसी की मदद से आपका अटका कार्य बन सकता हैं। नज़दीक की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता हैं। शॉपिंग इत्यादि पर आज आपका धन खर्च होगा परंतु जो वस्तुएं आपके मतलब की नहीं है उस पर पैसा व्यर्थ ना खराब करें।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष,ण, ठ, पे ):-आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आप अपनी जीवनशैली को एक नए ढंग से व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य करेंगे। आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाणी पर ध्यान रखें। धन-लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आप समाज सेवा के कार्यों में पर्याप्त रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे। नये विचारों और ज्ञान से खुद को अपडेट करने के प्रयास में रहेंगे। आप जिन्हें दिल से प्रेम करते हैं उनके साथ रिश्ता संभालने का पूरा प्रयास करें। छोटी मोटी नोकझोंक को नजरअंदाज करें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-मित्रों द्वारा की गई व्यर्थ की बातों से मन में झुंझलाहट पैदा हो सकती है, जरूरत है बातचीत में गरिमा बनाये रखने की। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। काम के दबाव के बावजूद कार्य में सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। आपकी सलाह से किसी का कार्य बन सकता है। रिश्तो में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इस बात का ख्याल रखें। इससे आपको खुशी मिलेगी। एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। अनेकों अड़चनों के बावजूद भाग्य आपका साथ देगा।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। अतः पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। आपको क्रिएटिव कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। महत्वपूर्ण और योग्य व्यक्ति से बातचीत करने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। कुछ व्यर्थ के खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। अभी कुछ समय के लिए उन अनावश्यक खर्चों को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूरा होने से आनंद की भी अनुभूति होगी। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आपको आगे बढ़ना चाहिए। खुद में कुछ बदलाव ला कर आप अपने आपको बेहतरीन और मजबूत बनाएंगे।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):-प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। अपने कामकाज में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। राजनीतिक मामलों से खुद को दूर रखें। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम हैं।
*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*


