दिल्ली। भ्रष्टाचार में फंसे ईडी अधिकारी आलोक रंजन ने सुसाइड कर लिया। उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
दिल्ली में मंगलवार शाम एक ED अधिकारी आलोक कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई।आलोक रंजन एक कथित भ्रष्टाचार केस में फंस गए थे. CBI ने उन पर FIR भी दर्ज की थी। मुंबई के एक आभूषण कारोबारी से पचास लाख की रिश्वत के मामले में सहायक निदेशक संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसी ज्वेलर के यहां ईडी ने छापे मारी की थी, तब संदीप सिंह उस टीम का सदस्य था। संदीप सिंह को एफआईआर कॉपी में आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही केस में आलोक कुमार रंजन का नाम भी था। बाद में संदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद ईडी ने सीबीआई की एफआईआर पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इससे आलोक रंजन परेशान थे।

