Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भोपा में डीजे वाहन पर पथराव के आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपा। बाखर नगर गाँव में मंगलवार की शाम बारात के डी. जे.वाहन पर दूसरे सम्प्रदाय के युवकों द्वारा पथराव के बाद तनाव व्याप्त हो गया।डी. जे. वाहन चालक की तहरीर पर कार्रवाई स्वरूप आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शांति भंग की आशंका को लेकर गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बाखरनगर में धार्मिक स्थल से बाहर निकल रहे दूसरे सम्प्रदाय के युवकों द्वारा बारात के डी.जे. को बंद करा देने के बाद पथराव किया गया। जिसमे डी जे रखे पिकअप वाहन के शीशे खिड़कियां टूट गयी। घटना से साम्प्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था।कुछ व्यक्तियों द्वारा धार्मिक नारे भी लगाये गये। मौके पर एस पी देहात आदित्य बंसल सी ओ देववृत वाजपेयी,थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं डी जे वाहन चालक भूपेन्द्र निवासी गाँव भगवानपुरी सिखरेडा थाना सिखेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की दोपहर बाखर नगर में आई बारात में डी जे लेकर गया था।शाम के समय वह डी जे वाहन को लेकर एक धार्मिक स्थल के पास पहुँचे तो धार्मिक स्थल से बाहर निकल रहे दूसरे सम्प्रदाय के युवकों ने डी जे बन्द करने को कहा। जिसपर उन्होंने डी जे बन्द कर दिया।और थोड़ा आगे जाकर शौकीन ने घर की छत से डी जे पर ईंट को भेंका गया जिससे वाहन के आगे लगा मुख्य शीशा टूट गया।वहीँ जैद अली ने आतिश बाजी कर रहे व्यक्ति से लोहे की नाल को छीन कर शीशे व खिड़कियों को तोड़ दिया। साथ चार पाँच अज्ञात युवक भी सँग थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शौकीन व जैद सहित पाँच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शौकीन व जैद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटना के बाद मंगलवार की शाम गाँव बाखर नगर पहुँचे एस पी देहात आदित्य बंसल ने ग्रामीणों सँग मीटिंग की व शान्ति भंग करने वालों को बख्शा नही जायेगा। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।निर्दोष जेल नहीं जायेंगे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *