Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भोपा में एक माह की बच्ची की बलि की सूचना से सनसनी

मुज़फ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा मे दूध मुंही बालिका के लापता होने के बाद उसकी की बलि का पता चलने पर गांव मे सनसनी फैल गयी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। 

जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में एक माह की बालिका की बलि दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका की हत्या करने का शक उसके माता-पिता पर है। पुत्री की बलि दिए जाने का कारण कथित आरोपी मां ने अपने ऊपर आने वाले प्रेत अथवा दुष्ट आत्मा से छुटकारा पाना बताया है। पुलिस ने बालिका के माता-पिता व कथित तांत्रिक को हिरासत में लेकर देर रात 12 बजे तक कई घंटे बेलड़ा –रहमतपुर मार्ग पर बालिका के कपडे मिलने के बाद शव की तलाश डॉग स्कवायड़ की सहायता से जंगलों में की लेकिन बालिका का पता नहीं चल सका है।

बेलडा गांव निवासी  गोपाल प्रजापति और उसकी बीवी ममता पर अपनी एक माह की बालिका शगुन की बलि दिए जाने का गंभीर आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया की ममता पर तांत्रिक ने भूत प्रेत का साया बताया था. उसे बलि भी मांगी थी। प्रेत से निजात पाने के लिए वो लोग बलि के लिए तैयार हो गए और अपनी एक माह की बच्ची को तांत्रिक को सौंप दिया। कथित तांत्रिक हरेंद्र भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर गांव का रहने वाला है। रात्रि मे मौके पर पहुंचे एस पी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्रधिकारी रवि शंकर मिश्रा ने थाना प्रभारी निरीक्षक नॉवेन्द्र सिंह सिरोही ने सी सी टी वी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *