Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भोपा पुल के नीचे बनी मस्जिद के लाउडस्पीकर को उतरवाने के लिए मंडी पुलिस को कहा

मुजफ्फरनगर । क्षेत्र वासियों की शिकायत पर लिया वार्ड मेंबर ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी को पत्र लिखकर भोपा पुल के नीचे बनी मस्जिद के लाउडस्पीकर को उतरवाने के लिए कहा है।

वार्ड सभासद पारुल मित्तल ने शिकायत में कहा गया है कि मेरे वार्ड में भोपा पुल के नीचे एक मस्जिद है वार्ड वासियों की शिकायत है कि वहां पर लाउडस्पीकर तेज ध्वनि में सुबह व शाम को बजाता है जिसके कारण क्षेत्र वासियों को ध्वनि प्रदूषण से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तेज आवाज में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित है ,लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना लाउडस्पीकर या सार्वजनिक संबोधन प्रणाली का उपयोग नहीं किया जाएगा । परिसर के अंदर ही आवाज रहनी चाहिए तेज आवाज अनुमति से ही मान्य है।
अतः प्रकरण को अति शीघ्र संज्ञान में लेकर लाउडस्पीकर हटवाने का कष्ट करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *