मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा दी। नहर पुल पर आधार कार्ड और एसएसपी के नाम पत्र लिखा मिला है। इसमें उसने पुलिस पर तमाम आरोप लगाए हैं।
भोपा थाना क्षेत्र में बेलडा के पास गंग नहर में आज एक व्यक्ति अचानक कूद गया। उसे बचाने के लिए प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गंगनहर पुल पर आधार कार्ड और एक प्रार्थना पत्र एसएसपी के नाम लिखा हुआ मिला। इसमें उसने लिखा है कि दिसंबर 2023 में उसकी पौत्री को युवक बहला फुसलाकर ले गए थे, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्र में लिखा है कि आरोपियों ने गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 11


