Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भोकरहेडी में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भोकरहेडी में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में थाना भोपा एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड में अभियुक्त को घायल होने के अलावा वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 01 पिस्टल, 01 मस्कट, 02 तमंचे जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार बरामद की गई।

9 अक्टूबर 2026 को थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत ग्राम भोकरहेडी में अभिषेक पुत्र संजीव के घर पर कुछ बदमाशों के द्वारा फायरिंग की घटना की गयी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 05 नामजद व अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0- 265/2026 धारा 191(2),191(3),190,109(1),351(3),333 बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना भोपा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि को जौली नहर पुल के पास गंगनहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी को टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, परन्तु कार सवार पुलिस को देखकर गाड़ी को गंगनहर की कच्ची पटरी की ओर मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा कार सवारों का पीछा किया गया। आगे चलकर कार कच्चे रास्तै पर फंस गयी। कार में सवार अभियुक्तगण कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु अभियुक्तगण द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में तथा 04 बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं 01 मिस कारतूस .32 बोर, 02 तमंचे .315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मस्कट 12 बोर मय 16 जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कैंटीन कार्ड तथा एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। थाना भोपा पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त

*1.* आर्यन उर्फ सावन पुत्र संजय, निवासी ग्राम खेड़ा जट, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड। *(घायल)*

*2.* बादल कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर।

*3.* निखिल उर्फ फाटा पुत्र ओमबीर उर्फ पप्पू, निवासी मोहल्ला नेहरू चौक, ग्राम भोकरहेड़ी, थाना भोपा, जनपद मुजफ्फरनगर।

*4.* हार्दिक सहरावत पुत्र संजीव कुमार उर्फ बच्ची, निवासी मोहल्ला नेहरू चौक, ग्राम भोकरहेड़ी, थाना भोपा, जनपद मुजफ्फरनगर।

*5.* आशीष कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम रामूपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बादल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.08.2026 में ग्राम भोकरहेडी में ही अभिषेक उर्फ देबू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे व मेरे दोस्त निखिल फाटा के साथ मारपीट की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में मेरे द्वारा थाना भोपा पर अभियोग भी पंजीकृत कराया गया था। मारपीट के घटना के बाद से ही मैं अभिषेक उर्फ देबू से रंजिश रखने लगा तथा उसे बदला लेने की ठान ली। दिनांक 09.10.2026 को मैंने अपने साथियों को एकत्रित किया तथा उनके साथ मिलकर भोकरहेडी में अभिषेक उर्फ देबू के घर पर फायरिंग की थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *