मुजफ्फरनगर । भैंसा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई।
होमगार्ड मनोज कुमार पुत्र श्री कैलाश निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर थाना भोपा पर कार्यरत थे। बीती रात्रि को मनोज कुमार शुक्रताल मेले से जरुरी कागजात देकर वापस आ रहे थे तभी भैंसा बुग्गी द्वारा उन्हे युसूफपुर चौराहे के पास टक्कर मार दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल मनोज को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दौराने उपचार उनकी दुखद मूत्यु हो गयी। थाना भोपा पुलिस द्वारा भैंसा बुग्गी को कब्जे में लिया गया है तथा भैंसा बुग्गी चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 15


