लखनऊ । यूपी में भाजपा की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे की पेशकश की खबर को पार्टी नेताओं ने गलत बताया है।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका। इस बारे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पुष्टि किया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है।
Author: Taja Report
Views: 21

