Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भूत की एफआईआर पर पुलिस ने भूत के बयान दर्ज कर पेश कर दी चार्जशीट

प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक आश्चर्यचकित करने वाला केस आया जब भूत की एफआईआर पर भूत का बयान दर्ज कर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने एसपी कुशीनगर को विवेचना अधिकारी के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और आपराधिक केस कार्यवाही रद्द कर दी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया, जिसमें मरने के तीन साल बाद मृत व्यक्ति कुशीनगर के शब्द प्रकाश ने याची के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस विवेचना अधिकारी ने उस भूत (मृतक व्यक्ति) का बयान भी दर्ज किया और चार्जशीट दाखिल कर दी। इतना ही नहीं भूत ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में 19 दिसंबर 23 को वकालतनामा भी हस्ताक्षर करके दे दिया। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी इस केस को देख कर आश्चर्य में पड़ गए और कहा कि केस के तथ्य से वह अवाक हैं। किस तरह पुलिस अपराध की विवेचना करती है। पुलिस ने तीन साल पहले मरे आदमी का बयान दर्ज कर लिया। कोर्ट ने एसपी कुशीनगर को निर्देश दिया कि भूत निर्दोष को परेशान कर रहा है। विवेचना अधिकारी को अपना बयान दर्ज करा रहा है। ऐसे विवेचना अधिकारी की जांच कर रिपोर्ट पेश करें। साथ ही आपराधिक केस कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *