उत्तरकाशी। जिले में एक बार फिर देर रात भूकंप के झटकों से से दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जनपद बताई जा रही हैं। इसकी गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिला प्रशासन ने तहसीलों, पुलिस वायरलेस, थाना-चौकियों, राजस्व उप निरीक्षकों और व्हाट्सएप माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। प्रशासन के मुताबिक जिला मुख्यालय में ही हल्के झटके महसूस किए गए, जबकि अन्य क्षेत्रों से किसी प्रकार की कंपन या नुकसान की सूचना नहीं मिली।
भूकंप के झटकों के बाद लोग कुछ देर तक घरों के बाहर ही रहे। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

