Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भीषण सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, 2 घायल

बिजनौर । बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरेली से हरिद्वार जा रह 30 कांवड़ियों का जत्था बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन के कांवड़ियों की बाइक और स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथी कांवड़ियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। दो कांवड़िये शिवम (26) और अखिलेश (25) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी पूर्वी और सीओ ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *