Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत छह लोगों की मौत

अनंतपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दूल्हे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनंतपुर के सात लोग एक कार में शादी के लिए हैदराबाद से खरीददारी करके घर लौट रहे थे तब अनंतपुर में गूटी के पास बाचुपल्ली में उनके साथ दुर्घटना हो हुई। गुंतकल्लू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी शिव भाकर रेड्डी ने कहा कि कार के चालक को झपकी आ गई जिसके कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर विपरीत सड़क पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मृतकों में दो नाबालिग बच्चे, दूल्हा फिरोज बाशा (30) सहित दो महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *