मुंबई। भीड़ में ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। घायलों को भाभा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि भगदड़ की यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई है। रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा स्थित रेलवे स्टेशन पर उस समय बुरी तरह से भगदड़ मच गई जब स्टेशन पर पहुंची बांद्रा- गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में लोग एक-दूसरे को पीछे धकेलने लगे। भगदड़ के दौरान अनेक लोग रेलवे स्टेशन पर गिर गए, जिसके चलते घायल हुए 40 वर्षीय शब्बीर अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय परमेश्वर सुखदार गुप्ता, 30 वर्षीय रविंद्र हरिहर, 29 वर्षीय रामसेवक, 27 वर्षीय संजय, 18 वर्षीय दिव्यांशु, 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ, 19 वर्षीय इंद्रजीत साहनी तथा 18 वर्ष से नूर मोहम्मद शेख को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

