Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारी मात्रा में नशीली दवाओं समेत एक गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। थाना जानसठ पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ/नशीली दवाईयां तस्कर अभियुक्त को दौराने पुलिस चैकिंग भलवा चौकी खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलीयां, इन्जेक्शन, कैप्सूल तथा घटना मे प्रयुक्त 01 आल्टो कार को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 68/24 धारा 8/22/29/60 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना जानसठ पुलिस को सूचना मिली की 01 व्यक्ति गाड़ी से नशीली गोलियां, कैप्सूल एवं इन्जेक्शन आदि लेकर सप्लाई हेतु जनपद बिजनौर की तरफ जा रहा है। सूचना पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग 01 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को भलवा चौकी खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा मे नशीली दवाईयां तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1-* विपिन पाल पुत्र फौजपाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर हाल पता गांधीनगर छंगा मंदिर के पास थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
✅ 36480 कैप्सूल — ACETAMINOPHEN, DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE & TRAMADOL HYDROCHLORIDE CAPSULES – PARVION SPAS+ —1520 पत्ते जिसमे प्रत्येक पत्ते मे 24 कैप्सूल ।
✅ 1500 नशीले इंजैक्शन— PENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P HACKET FOR I.M/I.V. USE PENTAZOCINE- कुल 15 डिब्बे एक डिब्बे मे 10 पत्ते प्रत्येक पत्ते में 10 कैप्सूल ।
✅ 1800 नशीली गोली — ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG ALPRAAZ-0.5 TABLETS, 24 पत्ते जिसमे प्रत्येक पत्ते मे 75 गोली।
✅ 01 मारूती आल्टो कार नंबर- UP 12 BQ 2875(घटना मे प्रयुक्त)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पाल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं जिला परिषद में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था वहां पर मेरी मुलाकात अंकित पुत्र राजेन्द्र प्रजापति निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर से हुई । अंकित नशीली दवाईयों को बेचने का कार्य करता है। मैं अंकित से नगद माल खरीदता था। अंकित मुझे अधिकतर माल रिक्शे से भेजता था,जिसे मै अपनी गाडी से विभिन्न स्थानो पर सप्लाई हेतु लेकर चला जाता था। मैं अंकित से व्हाट्सअप काल करके माल खरीदता हूं तथा उसके साथ मिलकर कार्य करता हूँ तथा नशीली दवाईयों को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता हूँ । आज यह नशीली दवाईयां लेकर मैं जनपद बिजनौर अपनी गाडी अल्टो नं0 UP12 BQ 2875 से बेचने जा रहा था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *